देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मेरठ में विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्वयं मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की।

प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण कर उन्हें देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि क्रांतिधरा मेरठ में उनका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान और सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

स्कूली बच्चों समेत 17 यात्रियों ने की यात्रा

प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत और मेट्रो सेवा को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री के साथ अलग नमो भारत ट्रेन से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक यात्रा की। इस दौरान ट्रेन में कुल 17 यात्री शामिल रहे, जिनमें स्कूली बच्चे, एमबीबीएस के छात्र, सफाईकर्मी और युवा उद्यमी शामिल थे।

मेरठ दक्षिण स्टेशन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मोहिउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए, जहां विभिन्न परियोजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button