सीधी

सीधी: फौजी की दर्दनाक मौत: छुट्टी लेकर बाइक पर निकले थे मोहम्मद मुस्ताक…

सीधी: फौजी की दर्दनाक मौत: छुट्टी लेकर बाइक पर निकले थे मोहम्मद मुस्ताक…

सीधी: परिजनों के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक वर्ष 2009 में भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी मोमिना बेगम, एक बेटा और एक बेटी है।

यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार सेना में तैनात 38 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक, निवासी गांव खटैली, थाना बहरी, जिला सीधी (मध्य प्रदेश) की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सेना के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे सेना के जवान पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए।

 

परिजनों के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक वर्ष 2009 में भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी मोमिना बेगम, एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि दो दिन पहले ही उन्होंने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए अवकाश लिया था। गुरुवार रात वह बाइक से निकले थे, लेकिन परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां जा रहे थे।

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद इबरार ने भी इस हादसे की पुष्टि की। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button