भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान केवल बना दिखावा कोरावल क्षेत्र की जनता के साथ हुआ खिलवाड़* *डॉ रमा शंकर सिंह वैश्य

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान केवल बना दिखावा कोरावल क्षेत्र की जनता के साथ हुआ खिलवाड़* *डॉ रमा शंकर सिंह वैश्य*

21अगस्त 2026 को सामुदायिक भवन बगदरा मे राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रशासन द्वारा मुख्य्मंत्री जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगदरा के अध्यक्ष डॉ.रमा शंकर सिंह नें आरोप लगाया की क्षेत्र की जनता बड़ी उम्मीद के साथ जन संवाद शिविर मे पहुंची थी,कि क्षेत्र के समस्याओ का समाधान होगा।
वहीं सड़क,स्वास्थ,शिक्षा, बिजली,पानी जैसे समस्याओं से लोगों को त्वरित समाधान भी मिलेगा,
परन्तु विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सब हवा हवाई बनकर रह गया और जनता को सिर्फ निराशा ही हाँथ लगी।


और तो और जनता को सिर्फ झूठे वादों से छला गया है। कोरावल क्षेत्र की समस्त सड़को की हालत नाजुक है जिससे ग्रामीण,किसानो, विद्यार्थियों को समस्या होती है।अघोषित बिजली कटौती,लाचार स्वास्थ व्यवस्था से लोग लाचार है लेकिन इस सार्वजनिक मुद्दों पर जनता ने बात रखी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए मुख्य्मंत्री जन संवाद शिविर करना जनता के साथ केवल दिखावा है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है.।
डा. रमाशंकर सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बगदरा)मो9260950003
उक्त कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनपद पंचायत चितरंगी सीईओ मय स्टाफ साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद ।


राज्यमंत्री की भी मौजूदगी रही जो अपनी धुन में ख्याली पुलाव का राग अलापती रहीं।
जनता अपना दर्द लेकर गुहार लगाती रही।
नहीं हुई कोई सुनवाई निराश होकर वापस घर को लौट गए।


बताया जाता है कि मीडिया के कुछ लोग मौजूद थे जो तमाशबीन बन कर वाहवाही की तालियां बजा रहे थे।

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button