बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश

नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर कठोर कार्रवाई करें - मुख्यमंत्री

कलेक्टर खाद के भण्डारण और वितरण की कड़ी निगरानी करें – मुख्यमंत्री
त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखें – मुख्यमंत्री
गौशालाओं में की जाएगी गोवर्धन पूजा

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली और गोवर्धन पूजा प्रदेश भर में उल्लास से मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम गौशालाओं में आयोजित करें। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण पुरस्कार विजेता गौपालकों को सम्मानित करें। धनतेरस के दिन स्वामित्व योजना से लाभान्वित गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण शामिल होंगे। स्वामित्व योजना में रीवा जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 84.83 प्रतिशत भू अधिकार पत्रों का पंजीयन किया गया है। छिंदवाड़ा, उज्जैन और सागर जिलों में भी इस योजना में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखें। पटाखे और विस्फोटक पदार्थों की बिक्री तथा भण्डारण स्थलों पर सतत निगरानी रखें। पटाखों के बिक्री स्थल पर सुरक्षा और आग बुझाने के समुचित प्रबंध रखें। पटाखे की अवैध रूप से बिक्री और भण्डारण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के उपयोग पर प्रतिबंध को कठोरता से लागू करें। दीपावली में बैलगाड़ी दौड़ जैसे कार्यक्रम कराए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरूद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। सभी छात्रावासों तथा शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों की संयुक्त समिति गठित करके नशे के विरूद्ध कार्रवाई और जागरूकता सुनिश्चित करें। हर छात्रावास के लिए नोडल अधिकारी तैनात करके नशे के विरूद्ध अभियान तथा विद्यार्थियों के कॅरियर जागरूकता मार्गदर्शन की व्यवस्था करें। एनकॉर्ड समिति की हर जिले में हर माह बैठक आयोजित करें। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, मेडिकल ड्रग, केमिकल ड्रग तथा अन्य घातक नशीले पदार्थों को बेचने और सप्लाई करने वालों पर लगातार कार्रवाई करें। ऐसे रसायन पदार्थ जिनका उद्योगों में उपयोग होता है लेकिन अवैध नशा बनाने में दुरूपयोग हो सकता है उनके भी भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखें। शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करें। बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखें। ड्रग माफिया के विरूद्ध लगातार अभियान चलाएं। शिक्षण संस्थाओं के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी कलेक्टर्स खाद के भण्डारण और वितरण की सतत निगरानी रखें। खाद के ई टोकन के माध्यम से वितरण में किसी भी तरह की कठिनाई आने पर उसे तत्काल दूर कराएं। जिन जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है वहाँ कलेक्टर फसल कटाई प्रयोग के आधार पर अनावारी रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर किसानों के बीमा प्रकरण तथा राहत प्रकरण तैयार कराएं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुष्पराज सिंह, आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जन जाति कार्यविभाग रेखा पांचाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button