मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैंडिंग, सभी 7 यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। अंडमान सागर में मंगलवार सुबह Pawan Hans का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में क्रैश लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर Port Blair से मायाबंदर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और हेलिकॉप्टर को अंडमान सागर में नियंत्रित क्रैश लैंडिंग करवाई।

हेलिकॉप्टर में दो क्रू मेंबर्स सहित कुल सात लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों व क्रू को सुरक्षित निकाल लिया। पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार घटना सुबह लगभग 9:30 बजे की है और इसे शॉर्ट लैंडिंग की श्रेणी में रखा गया है। सभी को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

गौरतलब है कि पवन हंस देश की प्रमुख सरकारी हेलिकॉप्टर सेवा कंपनी है, जिसकी स्थापना 1985 में हुई थी। कंपनी का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों को हवाई संपर्क उपलब्ध कराना है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई थी।

Author

Related Articles

Back to top button