मध्य प्रदेशसिंगरौली

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद सिंह चंदेल ने कार्यकर्ताओं संग मनाया नव वर्ष मिलन, हजारों की रही मौजूदगी

सिंगरौली।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में जयंत स्थित इको पार्क में नव वर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमाशंकर शुक्ला, मनोज दुबे सहित जिलेभर से हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि वर्ष 2004 में पार्षद चुने जाने के बाद से वे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठनात्मक मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसका कार्यकर्ता है और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है।

पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा और वरिष्ठ नेता रमाशंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अरविंद सिंह चंदेल बिना किसी भेदभाव के हर कार्यकर्ता के साथ खड़े रहते हैं। चाहे कोई गरीब हो या संपन्न, किसी कार्यकर्ता के घर दुख या कोई अनहोनी होती है तो वे तुरंत पहुंचकर सहयोग करते हैं, जो संगठन के लिए प्रेरणादायक है।


कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कांग्रेस प्रभारी कविता पांडे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया, रूपेश चंद्र पांडे, सूर्य द्विवेदी, राम सागर शाह, अनिल सिंह चंदेल, मनोज दुबे, पंकज पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे। समारोह आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button