मध्य प्रदेशसिंगरौली

‘सीबीआई फिर साबित हुई पिंजरे का तोता’: आप नेता अभिमन्यु देव चंदेल का हमला

केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह को झूठे केस में फंसाने की कोशिश का आरोप

सिंगरौली। दिल्ली शराब नीति प्रकरण में निचली अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता अभिमन्यु देव चंदेल ने कहा कि अदालत की टिप्पणी से यह साबित होता है कि “सीबीआई फिर पिंजरे का तोता साबित हुई है।”

चंदेल ने आरोप लगाया कि Aam Aadmi Party के नेताओं Arvind Kejriwal, Manish Sisodia और Sanjay Singh को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में जिस तरह से एक कार्यरत मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया और कई महीनों तक जेल में रखा गया, वह लोकतंत्र के इतिहास में दर्ज रहेगा।
आप नेता ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र का सजग प्रहरी है और न्यायालय उसका प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि अदालत के फैसले ने सच्चाई को सामने ला दिया है।
चंदेल ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अंततः न्यायपालिका ने सत्य को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
हालांकि मामले को लेकर अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button