ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मारपीट व प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना नवानगर क्षेत्र अंतर्गत एमक्यू-433, एनसीएल कॉलोनी निगाही में घटित मामले में मारपीट एवं प्रताड़ना कर महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।नवानगर थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल एवं टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिनांक 27.02.2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 (धारा 194 बीएनएसएस) की विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा और साक्ष्य संकलन किया गया। जांच में सामने आया कि मृतिका फूलमती बसोर (35), निवासी दसौती थाना नवानगर, निगाही परियोजना में ठेकेदारी कार्य से जुड़े संदीप बत्तूला के पास कार्यरत थीं।

आरोप है कि संदीप बत्तूला (39), निवासी एमक्यू-433 सेक्टर-06, एनसीएल कॉलोनी निगाही, द्वारा लंबे समय से मृतिका के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की जा रही थी। 26.02.2026 को आरोपी कथित रूप से उसे अपने निवास ले गया, जहां निरंतर प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका ने रात्रि लगभग 12:30 बजे फांसी लगा ली।

विवेचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 0034/2026 पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण जिला चिकित्सालय बैढ़न में कराकर माननीय न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button