देश विदेश

मनीमाजरा में चंडीगढ़ यूथ क्लब द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। मनीमाजरा टाउन में आज चौधरी जसपाल सिंह (पाली), प्रधान उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा चंडीगढ़ के नेतृत्व में चंडीगढ़ यूथ क्लब द्वारा एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ एवं सेक्टर-16 अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान नागरिकों के बीपी, शुगर सहित विभिन्न ब्लड टेस्ट भी निःशुल्क किए गए।

चंडीगढ़ यूथ क्लब के राहुल चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता,भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, भाजपा हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन,भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद,मेयर सौरभ जोशी, वरिष्ठ उपमहापौर जसमन तथा उपमहापौर श्रीमती सुमन शर्मा सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतपाल वर्मा एवं शक्ति प्रकाश देवशाली उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुरविंदर कंग, डॉ. हरि राम सहित अन्य डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल आयोजन में चंडीगढ़ यूथ क्लब के सदस्य राहुल चौधरी, सौरभ श्रेष्ठा, सूरज राठौड़, आशु मलिक, बलराम चौधरी, अक्की, लक्षदीप राणा, नरेश गुप्ता, राघव शर्मा, साहिल चौधरी, रुशमल, शुभम खन्ना, हरीश सचदेवा, राजा वर्मा, कश्मीरी लाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button