देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हल्दिया रैली में पीएम मोदी का हमला, बंगाल में भाजपा की जीत के लिए मांगा समर्थन, 6 गारंटियों का किया ऐलान

 

हल्दिया। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा और राज्य के लिए 6 गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं, बल्कि बंगाल के वैभव को पुनर्स्थापित करने और विकास की नई नींव रखने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया है और मौजूदा सरकार की विदाई इस दिशा में पहला कदम होगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपनी गारंटियों में कानून व्यवस्था सुधार, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, महिलाओं के साथ हुए अपराधों की जांच, सरकारी तंत्र को जवाबदेह बनाना, शरणार्थियों को अधिकार देने और घुसपैठ रोकने जैसे मुद्दे शामिल किए। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग लागू करने का भी वादा किया।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सभी के लिए समान होगा।

सभा के अंत में पीएम मोदी ने 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से राज्य में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू होगा।

Author

Related Articles

Back to top button