ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली की खुशी ने प्रदेश में पाया आठवां स्थान, 492 अंक से बढ़ाया जिले का मान

सिंगरौली। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के घोषित परीक्षा परिणाम में सिंगरौली जिले की छात्रा खुशी कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है।
खुशी कुशवाहा ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विंध्य नगर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को दिया है। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं और इसी लक्ष्य को लेकर मेहनत कर रही हैं।
विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने खुशी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।













