देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा कल्लूदेवकुंटा गांव के पास उस समय हुआ, जब बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु चिक्कबल्लापुर के निवासी थे और मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री वाहन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













