ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने टॉपर छात्रों का किया सम्मान, अवनीश नाई को ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि

सिंगरौली। मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मेश्राम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगवा पहुंचे और प्रदेश की टॉप-10 सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अवनीश कुमार नाई सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्रों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

विधायक ने अवनीश कुमार नाई को ₹25,000 की नगद राशि, भारत के संविधान की प्रति और एक कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य चार विद्यार्थियों को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

विधायक ने शिक्षकों की भूमिका को भी सराहते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को भी ₹5,000-₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button