ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ त्यौहार मनाएं – एसडीओपी गायत्री तिवारी

 

जियावन। 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जियावन परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीओपी गायत्री तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लियाबैठक में एसडीओपी गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button