वार्ड 29 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 29 में विजय बंधु पेट्रोल पंप से रेलवे लाइन तक बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 39.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस नाली के निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विधायक महापौर ने संविदाकार को तय समय सीमा के साथ गुणवक्ता का ध्यान रखकर किया जाए कार्य वहीं निगम के इंजीनियर को समय पर देखरेख करने को कहाभूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह ,महापौर रानी अग्रवाल, वार्ड पार्षद रामनरेश शाह, पूर्व विधायक देवसर सुभाष वर्मा, निगम के इंजीनियर एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।













