ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जियावन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

सिंगरौली- जियावन पुलिस ने घर में आगजनी करने वाले आरोपी को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल पचोर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी जियावन उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम कटौली में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी राजेश द्विवेदी ने फरियादिया श्रीमती अनीता द्विवेदी के घर के पोर्च में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर उसमें आग लगा दी। आग की लपटों से घर का मुख्य दरवाजा, बरामदा एवं कमरा जलकर खाक हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

फरियादिया की शिकायत पर थाना जियावन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326 (जी) के तहत अपराध क्रमांक 0311/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 28 मई 2026 को आरोपी राजेश द्विवेदी (32 वर्ष) निवासी ग्राम कटौली थाना जियावन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से आगजनी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल पचोर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, उपनिरीक्षक यज्ञ लाल वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रपाल वर्मा, एएसआई तेज बहादुर सिंह, एएसआई मोहन प्रजापति, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रमेश चंदन, प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक नाथू लाल सहित थाना जियावन स्टाफ की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button