बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की गृहिणियां सीख रहीं जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार

अब तक 4700 से अधिक महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

पोल खोल सिंगरौली

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा गृहणियों को आपात परिस्थितियों में जीवन बचाने हेतु प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कड़ी में कंपनी की सभी परियोजना और इकाइयों में गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं।

एनसीएल द्वारा अभी तक 144 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार की 4727 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इन प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत चिकित्सा सहायता, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, जलने या गंभीर चोट पर त्वरित राहत उपायों के साथ रक्तचाप और सामान्य रोगों की पहचान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

ग़ौरतलब है कि, एनसीएल द्वारा विगत 27 जनवरी को गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी थी ।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button