पंजाब निकाय चुनाव 2026: मतगणना जारी, आप आगे
8 नगर निगम, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के नतीजे तय किए जा रहे हैं

चंडीगढ़। पंजाब में 27 मई को हुए निकाय चुनावों की मतगणना शुक्रवार को जारी है। राज्य में 8 नगर निगम, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। समाना नगर काउंसिल में मतगणना 35 मिनट देरी से शुरू हुई।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी काउंटिंग सेंटरों में तीन स्तर के सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटरों की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के एसएसपी के हाथों में है।
अभी तक के परिणाम
आम आदमी पार्टी (AAP) – 89 सीटें जीत चुकी, 78 पर आगे
आजाद उम्मीदवार – 23 जीत चुके, 33 पर बढ़त
अकाली दल – 25 जीत चुके, 23 पर आगे
कांग्रेस – 16 जीत चुके, 25 पर बढ़त
बीजेपी – 2 जीत, 11 पर आगे
बसपा – 1 पर बढ़त
मतगणना प्रक्रिया
हर काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं। एक राउंड में एक वार्ड के सभी वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक अधिकांश नतीजे सामने आने की उम्मीद है।
मतगणना के दौरान सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजामों के बीच पार्टियों के उम्मीदवार और समर्थक परिणामों की दिशा में उत्सुक नजर आए।













