बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, डंपर वाहन जप्त

सिंगरौली / कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में श्री अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 29 मई 2026 को कार्यवाही करते हुए गिट्टी का वैध अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर डंपर वाहन क्रमांक MP66ZD0758 को जप्त किया गया।

जप्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना चितरंगी में खड़ा कराया गया है। उक्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध जिले में सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button