भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

खरखौली से पीपरखड़ के वासियों का आवागवन ठप्प मूल भूत सुविधाओं से वंचित आजादी के बाद भी अधेरा कायम

खरखौली से पीपरखड़ के वासियों का आवागवन ठप्प मूल भूत सुविधाओं से वंचित आजादी के बाद भी अधेरा कायम।

सिंगरौली/चितरंगी..

चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम खरखौली से ग्राम पंचायत करौंदिया के ग्राम पीपरखड़ जाने का रोड है जो कि गांव के लिए यह सिर्फ एक ही रोड है दूसरा कोई रास्ता नहीं है आने जाने का रास्ते की हालत ऐसी है कि अगर कोई बारिश में बीमार पड़ जाए तो उसकी दवा नहीं मिल सकती रोड में वैसे भी पूरा कहीं खड्डे कहीं पत्थर है ऊपर में लेकिन बाकी के सीजन में तो इधर-उधर से लोग निकल भी जाते हैं साइड से होके बारिश में पूरा हालत खराब रहता है अगर कोई महिला गर्भवती हो,कोई अत्यधिक बीमार हो जाए तो रास्ते में मौत हो जाएगी क्योंकि अस्पताल नहीं जा सकती है रास्ते की हालत ऐसी है और कोई सुनने वाला नहीं है नेता लोग सिर्फ चुनाव में आते हैं वादा करके जाएंगे कोई देखने सुनने वाला नहीं है चुनाव खत्म सब खत्म सीधी बगदरा रोड से 5 किलोमीटर अंदर है गांव जिसमें से 300 से 400 घरों की बस्ती है बारिश के टाइम पर अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको दवा नहीं मिल पाता टाइम पर अस्पताल जाने का रास्ता नहीं मिलता।

एक पुल भी आधा टूट गया है आधे से आते जाते हैं और उसके ऊपर पूरा मिट्टी से ढक दिए हैं ठीक से समझ में नहीं आता कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी।

विनय कुमार यादव बताते हैं हमारे गांव पिपरखड़ मे पिछले 30 साल से अभी तक बिजली नहीं आई वादे सबका था बोट के टाइम विधायक और सरपंच का बताइये इतनी गर्मी 40%.45% टेंप्रेचर मे हम लोग कैसे रहते होंगे लेकिन किसी को नहीं दिख रहा है और न ही हमारी आवाज को कोई सुनने वाला है।

समस्त क्षेत्रीयजनों की ओर से मांग की जाती है कि समस्या का समाधान करते हुए जांच कर पाए गए दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाय।

 

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button