स्व-सहायता समूहों के ऋण वितरण की समीक्षा हेतु सीईओ जिला पंचायत ने किया बैंकों भ्रमण

सिंगरौली / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से किए जा रहे ऋण वितरण की स्थिति का जायजा लेने हेतु सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान स्व-सहायता समूहों को डीपी (ड्रॉइंग पावर) के अनुसार ऋण वितरण, समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा बैंकों में प्रस्तुत ऋण प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। बैंक अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र स्व-सहायता समूहों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने तथा ऋण वितरण की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों में ऋण वितरण से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की समीक्षा आगामी जिला स्तरीय समन्वय एवं परामर्श समिति (डीएलसीसी) की बैठक में की जाएगी। साथ ही वे स्वयं भी बैंक शाखाओं का नियमित भ्रमण कर ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिससे स्व-सहायता समूहों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके और उनकी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिले।













