देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में मौसम का मिजाज बदला: मानसून की दस्तक के साथ 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में जल्द ही मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों के भीतर केरल में प्रवेश कर सकता है। हालांकि मानसून सामान्यतः 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें हल्की देरी हुई है, फिर भी वर्तमान परिस्थितियां इसके आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं।

17 राज्यों में चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ तूफान आने की भी आशंका है।

क्षेत्रवार मौसम का हाल
उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 1 से 5 जून के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना है, विशेषकर 3-4 जून को 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 6 जून तक और जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जून के बीच तेज आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं।

मध्य और पश्चिम भारत: पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2-3 जून को भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 2 से 5 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: बिहार में 5-6 जून और झारखंड में पूरे सप्ताह मध्यम बारिश व तेज हवाओं का दौर रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी भारी बारिश और तेज हवाओं (70 किमी/घंटा) का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 1 से 7 जून तक लगातार भारी बारिश की संभावना है, जहाँ विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button