ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज़ राष्ट्रीय जलसा आज, तैयारियां पूरी

सिंगरौली- जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज़ कॉन्फ्रेंस एवं फैजाने ताजुश्शरिया के अवसर पर बुधवार को मुख्यालय बैढ़न स्थित मदरसा जामिया नूरिया ग्राउंड में एक दिवसीय भव्य राष्ट्रीय जलसे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजक अब्दुल कादिर अंसारी एवं अब्दुल खालिक अंसारी (फर्जंदान अबू शहमा अंसारी, खैराही) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज़ एवं फैजाने ताजुश्शरिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध ओलमा-ए-किराम एवं शोअरा शिरकत करेंगे।

जलसे में प्रमुख वक्ता के रूप में राजस्थान के भीलवाड़ा से हजरत मौलाना मोहम्मद अशरफ जीलानी, मुंबई से हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद जुबैर अहमद बरकाती तथा देवसर से राष्ट्रीय वक्ता हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद आदिल रजा साहब उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सरपरस्ती हजरत अल्लामा मौलाना मंजूर अहमद साहब, शहर काजी जामा मस्जिद बैढ़न करेंगे।

जलसे की सदारत हजरत मौलाना हाफिज कारी मुश्ताक अहमद साहब करेंगे, जबकि संचालन सैय्यद वारिश चिश्ती साहब के द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में हजरत मौलाना साजिद हुसैन रजा (प्रिंसिपल, मदरसा जामिया नूरिया), हजरत मौलाना गुलाम मुरसलीन, हजरत मौलाना नुमान अहमद कादिरी, हजरत हाफिज मुनिरुद्दीन सहित अनेक ओलमा-ए-किराम मौजूद रहेंगे।

मुशायरे में शायर-ए-इस्लाम सैफ रजा कानपुरी, मुबारक हुसैन मुबारक (उत्तर प्रदेश), शहनवाज खान, मोहम्मद याकूब उस्मानी जबलपुरी, हाफिज कुतुबुद्दीन नूरी, समन सिंगरौलवी एवं सालार मांडवी सहित कई प्रतिष्ठित शायर अपने कलाम पेश करेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में जलसे में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा देशभर से आने वाले मेहमान ओलमा-ए-किराम और शोअरा-ए-इज़ाम का स्वागत करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button