मध्य प्रदेशसिंगरौली

संडे ऑन साइकिल” फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के लिए 7 जून को विशेष आयोजन

सिंगरौली, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के निर्देशानुसार और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संदर्भ में आगामी 7 जून 2026 रविवार को मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में “संडे ऑन साइकिल” का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में फिटनेस तथा स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में केवल एक दिन नहीं, बल्कि 1 जून से 14 जून 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में योग, रस्सीकूद और मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, और इसी कड़ी में 7 जून को यह विशेष साइकिल राइड आयोजित होगी।

चूंकि मध्य प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 7 जून 2026 तक प्रभावी है, इसलिए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि रविवार 7 जून को यह गतिविधि मुख्य रूप से आईएएसई, सीटीई और डाइट स्तर पर आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालयों के खुलने के बाद स्कूल स्तर पर इस साइकिलिंग गतिविधि को आगामी सप्ताह में पूरी भव्यता के साथ संपादित कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने अपील की है कि समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारी और अभिभावक रविवार को आयोजित होने वाली इस “संडे ऑन साइकिल राइड” में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही सहभागिता करने वाले सभी व्यक्तियों और समूहों का भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://fitindia.gov.in/world-bicycle-day पर पंजीयन कराना भी सुनिश्चित करें।

Author

Related Articles

Back to top button