बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत परिषद की टीम सुबह जुड़वा तालाब पहुंची, जहां पार्क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान सदस्यों ने “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” तथा “स्वच्छ सिंगरौली, क्लीन सिंगरौली” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।भारत विकास परिषद शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था समाजहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता और सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button