बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चंडीगढ़ में गोमांस बरामदगी के सभी मामलों की दोबारा समीक्षा और निष्पक्ष जांच हो: महंत मनोज शर्मा

प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग, संभावित संगठित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कराने का किया अनुरोध

चंडीगढ़, । विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी महंत मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चंडीगढ़ में समय-समय पर सामने आए गोमांस बरामदगी के सभी मामलों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को भी प्रतिलिपि प्रेषित की है।

अपने पत्र में महंत मनोज शर्मा ने अनुरोध किया है कि अब तक सामने आए सभी मामलों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मामले की जांच अपने तार्किक निष्कर्ष तक पहुंची थी या नहीं। यदि किसी मामले की जांच अधूरी रह गई हो, तो उसे पुनः प्रारंभ कर निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए, ताकि सभी तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ सकें।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि सक्षम केंद्रीय जांच एजेंसियां इस पहलू की भी जांच करें कि कहीं इन मामलों के पीछे कोई संगठित आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। उनके अनुसार यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि क्या गो-तस्करी, अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी, गैंगस्टर गतिविधियों अथवा आतंकवाद के वित्तपोषण के बीच किसी प्रकार का आपराधिक संबंध है।

महंत मनोज शर्मा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह उनकी व्यक्तिगत आशंका है और इसकी पुष्टि या खंडन केवल सक्षम जांच एजेंसियां ही निष्पक्ष जांच के माध्यम से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार के संगठित अपराध, अवैध वित्तपोषण या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़ा कोई संबंध सामने आता है, तो दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर सत्य को सामने लाया जाए, ताकि कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो और जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Author

Related Articles

Back to top button