देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस के तीन निरीक्षक बने डीएसपी, पदोन्नति समारोह में हुआ सम्मान

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिले में पदस्थ निरीक्षक राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार एवं अर्चना द्विवेदी को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में तीनों अधिकारियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और निष्ठा के साथ नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने भी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

समारोह में केशव सिंह चौहान, आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button