खाद-बीज ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
मनोज दुबे के नेतृत्व में माजन मोड़ राजीव चौक पर जुटे कांग्रेसजन, मांगें पूरी नहीं होने पर एनएच-39 पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली। खाद-बीज वितरण में लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में शनिवार शाम किसान कांग्रेस ने जिला मुख्यालय स्थित माजन मोड़ राजीव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष मनोज दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को खाद और बीज प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि सरकार को तत्काल इस व्यवस्था को समाप्त कर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा पानी की बौछार किए जाने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा, “जब-जब मोहन यादव डरता है, पुलिस को आगे करता है।” इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पं. राम अशोक शर्मा , पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल , ललित सिंह , डॉ बालमुकुंद सिंह परिहार, रविन्द्र द्विवेदी , नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम बतों कौर जी, पार्षद अनिल वैश्य, पार्षद राम गोपाल पाल, पार्षद विजय शाह, चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज शाह जी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवानगर पंकज पाण्डेय, किसान कांग्रेस बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष रामलल्लू शाह, बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान रिंकू, शासन ब्लॉक अध्यक्ष देवपति सिंह वैश्य, सेवादल अध्यक्ष विद्या सागर वैश्य, नन्दकिशोर सिंह, शिव प्रसाद शर्मा,के. पी. सिंह, सुदामा कुशवाहा, एस .सी. कांग्रेस अध्यक्ष सुदामा साकेत, राजीव सिंह, जीतेन्द्र जायसवाल, दादे राम दुबे, यूथ इंटक जिला अध्यक्ष अजय सिंह डब्बू ,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कृष्णा शाह, आशुतोष सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मकसूद रजा,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक नवानगर अध्यक्ष कुन्दन पाण्डेय, हिर्वाह ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष निवेश पाण्डेय, कमल सिंह, राम सकल शर्मा, रावेन्द्र शर्मा, बी. एन. त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, ब्रिजेंद्र शर्मा, अभिजीत द्विवेदी, हुसैद हसन, संतोष शाह, रमाशंकर शाह, सोनू शेख, पंकज तिवारी, नरेश तिवारी, राजेंद्र दुबे, रमाकांत पाल, सुरेन्द्र कुशवाहा, श्याम बिहारी नापित, प्रेम सागर शर्मा, संतोष दुबे सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद रहे।













