बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चित्रकला और स्लोगन से विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

थाना मोरवा अंतर्गत सरस्वती स्कूल मोरवा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नशे के नुकसान, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

वहीं चौकी गोभा पुलिस द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल चारगोडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

थाना सरई द्वारा शासकीय हाई स्कूल गोडबहरा में नशामुक्ति कार्यक्रम एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि स्वयं नशे से दूर रहें और परिवार एवं समाज को भी जागरूक कर नशामुक्त सिंगरौली के निर्माण में सहयोग करें।

Author

Related Articles

Back to top button