बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसडीओपी कार्यालय के पास कोयले से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में सोमवार को एसडीओपी देवसर कार्यालय के पास कोयले से लदा एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सड़क किनारे लगी तार की बाउंड्री और कई पेड़ों को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जियावन थाना क्षेत्र से पूरे दिन ओवरलोड कोयले से लदे भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक की स्थिति और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button