बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्री गोगा नवमी पर मनीमाजरा में होगा विशाल रातजगा व भंडारा

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। श्री गोगा जाहर वीर जी के जन्मोत्सव एवं श्री गोगा नवमी के पावन अवसर पर मनीमाजरा में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण विशाल रातजगा, बाबा की चौकी एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

रणदीप सिंह राणा लंबरदार ने बताया कि 4 सितंबर 2026, शुक्रवार (अष्टमी) को सुबह 9 बजे झंडा पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे ज्योति प्रचंड तथा रात 8 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। रात 9:30 बजे से बाबा जी की चौकी शुरू होगी, जो बाबा जी की इच्छा तक चलेगी।

वहीं 5 सितंबर 2026, शनिवार (नवमी) को सुबह 10 बजे से बाबा जी की चौकी आयोजित की जाएगी, जो बाबा जी की इच्छा तक चलेगी।
कार्यक्रम का आयोजन गोगा मेड़ी, समाधि गेट, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में किया जाएगा। राणा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और प्रसाद ग्रहण करें।
कार्यक्रम में गुरु ज्वाला राम भगत, भगवानपुर गद्दी सहित , अन्य गद्दियों पर विराजमान भगत एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

रणदीप सिंह राणा लंबरदार ने कहा कि श्री गोगा जाहर वीर जी की भक्ति, श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह पावन आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है।

Author

Related Articles

Back to top button