बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर निगरी में समरसता संकल्प अभियान का भव्य स्वागत

कलश यात्रा एवं पूजन के साथ ग्रामीणों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सिंगरौली,। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रही रथ यात्रा का सेक्टर निवास के ग्राम पंचायत निगरी में ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा एवं पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे, बंधुत्व एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के माध्यम से सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रसिद्ध संदेश “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” को जनसामान्य तक पहुंचाया जा रहा है। यह संदेश समानता, सामाजिक न्याय तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान की भावना के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्राम निगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश्वर सिंह, लालपति सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अजय प्रजापति, उपसरपंच गोविन्द प्रसाद जायसवाल, नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी के कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू, रोजगार सहायक विनोद कुमार साहू, पंच जेपी जायसवाल, पावन कुमार साहू, शिवप्रसाद साकेत, शिवकुमार साकेत, पप्पू साकेत सहित मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button