बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा वार्ड-10 में राशन दुकान पर हंगामा, शाम 4 बजे खुली दुकान; सैकड़ों हितग्राही परेशान

महीने के आखिरी दिन भी राशन के लिए भटकते रहे लोग, पर्ची काटने और खाद्यान्न नहीं देने के आरोप

सिंगरौली। मोरवा वार्ड क्रमांक 10 स्थित उचित मूल्य दुकान की व्यवस्था को लेकर सोमवार, 31 अगस्त को सैकड़ों हितग्राहियों में नाराजगी देखने को मिली। महीने के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में लोग राशन के लिए दुकान के बाहर इंतजार करते रहे। हितग्राहियों का आरोप है कि दुकान शाम करीब 4 बजे खोली गई, इसके बावजूद कई लोगों की राशन पर्ची काटने से कोटेदार ने इनकार कर दिया।

लोगों का दावा है कि वे करीब 15 दिनों से राशन के लिए दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह से महिलाएं और अन्य हितग्राही दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ लोगों की पर्ची पहले ही काटी जा चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया।

नशे में दुकान खोलने का आरोप
कुछ हितग्राहियों ने कोटेदार पर शराब के नशे में दुकान खोलने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नाराज लोगों ने मामले की जांच कराने के साथ वर्तमान कोटेदार/सेल्समैन को हटाने की मांग की है।
हितग्राहियों ने संबंधित विभाग से दुकान की व्यवस्था की जांच कर पात्र परिवारों को निर्धारित खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में विभागीय जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author

Related Articles

Back to top button