बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने पंचायत राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। संयुक्त एएनएम एसोसिएशन (संविदा एवं नियमित) के आह्वान पर एएनएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री के समक्ष संघ की विभिन्न मांगों का वाचन करते हुए एएनएम कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा। संघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि एएनएम कर्मचारियों की मांगों को आगे शीर्ष नेतृत्व एवं शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

संघ द्वारा मुख्यमंत्री एवं शासन के समक्ष भेजे गए पत्र में एएनएम संवर्ग को नर्सिंग कैडर में शामिल करने, वेतन विसंगति दूर कर 3200 ग्रेड-पे के आधार पर पदोन्नति देने तथा संविदा एएनएम को अन्य विभागों की तर्ज पर नियमित करने सहित विभिन्न मांगें रखी गई हैं।

इसके साथ ही ऑनलाइन कार्य के लिए इंसेंटिव, टीकाकरण एवं एमआर वैक्सीन के लिए इंसेंटिव देने तथा नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कार्य करने वाली एएनएम को ऑनलाइन कार्य के दौरान होने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की मांग भी की गई है।संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button