बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नियमितीकरण मामले में नगर निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन, सहायक राजस्व अधिकारी निलंबित

हरिमित्र श्रीवास्तव पर हुई कार्रवाई, निलंबन अवधि में रीवा रहेगा मुख्यालय; नियमितीकरण से जुड़े प्रकरण में शासन के निर्देशों की अनदेखी पर उठे सवाल

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में नगर निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक राजस्व अधिकारी हरिमित्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आयुक्त ने यह आदेश 31 अगस्त 2026 को जारी किया।

निलंबन आदेश में नियमितीकरण से संबंधित प्रकरण का उल्लेख करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों और प्रकरण में की गई कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति दर्ज की गई है। यह मामला न्यायालय तक भी पहुंचा था। न्यायालयीन आदेश में याचिकाकर्ता के लंबित अभ्यावेदन पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार विचार कर उचित आदेश पारित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए प्रमाणित आदेश की प्रति प्रस्तुत किए जाने के बाद तीन माह की अवधि निर्धारित की गई थी।प्रकरण से जुड़े 1 जुलाई 2024 के आदेश के प्रभाव एवं संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगाए जाने का भी न्यायालयीन रिकॉर्ड में उल्लेख है।

निलंबन अवधि में रीवा रहेगा मुख्यालय
आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में हरिमित्र श्रीवास्तव का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, प्रादेशिक प्रकोष्ठ, संभाग रीवा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।आयुक्त ने निलंबन आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। कार्रवाई के बाद नियमितीकरण से जुड़े प्रकरण को लेकर नगर निगम में हलचल बढ़ गई है। अब मामले में विभागीय स्तर पर आगे होने वाली जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button