एनटीपीसी विंध्याचल में रेल रैक से राख परिवहन शुरू, धूल नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने शाहपुर राख बांध से रेल रैक (आरसीआर) के माध्यम से राख परिवहन शुरू कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राख के सुरक्षित परिवहन के साथ धूल नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
शाहपुर राख बांध में व्हील वॉशिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे बाहर निकलने वाले वाहनों के पहियों पर लगी राख और मिट्टी की सफाई की जा रही है। इसके अलावा राख से लदे वाहनों की नियमित जांच, तिरपाल से ढकने, यातायात नियंत्रकों की तैनाती तथा सड़कों पर पानी का छिड़काव और सफाई की व्यवस्था की गई है।
तेलगवां पुल, कोटा बस्ती चौक, ज्वालामुखी मार्ग और खड़िया बाजार (एनएच-39) तक के परिवहन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एनटीपीसी की यह पहल सुरक्षित परिवहन, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।













