बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

करीब 3 महीने से फरार था आरोपी रतन केवट, मुखबिर की सूचना पर खुरमुचा में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

सिंगरौली। चितरंगी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में करीब 3 महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतन केवट (20), निवासी खुरमुचा, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

मई में घटना, अगस्त में दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 6 अगस्त 2026 को चितरंगी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 मई 2026 की रात उसके माता-पिता और भाभी प्रसव के सिलसिले में चितरंगी अस्पताल गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 9 बजे भाभी का भाई घर आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 64(2)(एफ) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

फरारी के चलते घोषित हुआ था इनाम
पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और नजदीकी सहयोगियों के यहां भी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन तथा चितरंगी और देवसर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों की निगरानी में आरोपी की तलाश जारी थी। इसी दौरान 15 अक्टूबर को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किसी रिश्तेदार से जमानत के संबंध में चर्चा करने के लिए अपने घर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खुरमुचा में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उमेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित तथा आरक्षक सुदर्शन चौहान, मुकेश पांडेय, सर्वदानंद राय और प्रशांत केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button