बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कटंगी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 2 लोगों की मौत, एक युवक गंभीर

जबलपुर से दमोह जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों और पैदल राहगीर को कुचला, भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर। जबलपुर-कटंगी मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कटंगी थाना क्षेत्र में सैयद बाबा मजार के पास हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे संग्रामपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटंगी निवासी राहुल यादव और नरेंद्र यादव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मनीष ठाकुर पैदल सड़क से गुजर रहे थे। तभी जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 3324 ने तीनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेजे गए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटंगी थाना प्रभारी गोपेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार, घटना के समय यदि मौके पर भीड़ मौजूद होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। जबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Author

Related Articles

Back to top button