बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

राज्यपाल श्री पटेल ने महानवमी पर किया कन्या-पूजन

प्रदेश-देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

भोपाल :राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सोमवार को नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर लोकभवन में कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन कर मिष्ठान और उपहार भेंट किए।

राज्यपाल श्री पटेल ने माँ दुर्गा से प्रदेश औेर देश के विकास एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Author

Related Articles

Back to top button