बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

समन्वय की पहल: एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक ने नवागत कलेक्टर से की मुलाकात

सिंगरौली:जिले के नवागत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना के कार्यभार ग्रहण करने के बाद एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर कुमार होता ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। 20 अक्टूबर को सूर्य भवन अतिथि गृह में कार्यकारी निदेशक ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान किशोर कुमार होता ने कलेक्टर को पर्यावरण संरक्षण, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), राख उपयोगिता और हरित पहलों को लेकर एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उत्तरदायी विद्युत उत्पादन और सतत विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच नियमित संवाद, पारदर्शिता और परस्पर विश्वास को बढ़ावा देना था। इस चर्चा से क्षेत्रीय विकास और सामुदायिक कल्याण की दिशा में प्रशासन और एनटीपीसी के बीच सहयोगात्मक संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button