देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

*भावनगर की पैथोलॉजी लैब में भीषण आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

भावनगर । गुजरात के भावनगर शहर के काला नाला क्षेत्र स्थित एक पैथोलॉजी लैब में बुधवार को लगी भीषण आग ने प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई मरीजों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि नवजात शिशुओं को खिड़की तोड़कर चादरों में लपेटकर बाहर निकाला गया। सौभाग्य से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फायर ऑफिसर प्रद्युमनसिंह जाडेजा के अनुसार, आग बेसमेंट से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। दमकल विभाग ने 15–20 लोगों को स्ट्रेचर और सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला**। राहत एवं बचाव कार्य में 50 से अधिक दमकलकर्मी और 6 फायर ब्रिगेड वाहन लगाए गए हैं।

आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का कार्य जारी है और दमकल टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं। घटना ने एक बार फिर मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा मानकों और सरकारी निगरानी पर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button