मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली कॉरपोरेशन एरिया कबड्डी संघ बना विजेता

सिंगरौली।राजमाता चूनकुमारी खेल परिसर में 04 दिसंबर 2025 को रीवा ज़ोन सीनियर अंतर जिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार हुई इस प्रतियोगिता में रीवा, रीवा कॉरपोरेशन, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और सिंगरौली कॉरपोरेशन एरिया कबड्डी संघ की टीमें शामिल हुईं।

प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली गई, जिसमें कुल नौ मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में सिंगरौली कॉरपोरेशन ने रीवा जिले को 18-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सीधी ने रीवा कॉरपोरेशन को 43-20 के अंतर से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में सिंगरौली कॉरपोरेशन और सीधी जिले की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें सिंगरौली की टीम ने 20-24 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में छह जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 28 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 11 दिसंबर को खंडवा में आयोजित होगी।

उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पार्षद सीमा जायसवाल सहित कबड्डी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समापन समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक पी. एस. परस्ते, जिला खेल अधिकारी अशोक सिंह परिहार, कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, नरेन्द्र मिश्रा, सुरेश गिरि और यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।मैच संचालन में पंकज सिंह, विजय सिंह, राकेश मिश्रा, दिलीप सिंह, राकेश सिंह, रामेश्वर सिंह और सुखचैन शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Author

Related Articles

Back to top button