जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर निगम के रिक्त वार्ड के उप निर्वाचन को सुचारू रूप सम्पन्न कराने अधिकारी कर्मचारी किए गए तैनात

सिंगरौली – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देश के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के रिक्त वार्ड क्रमांक 34 पार्षद पद के उप निर्वाचन दिनांक 1 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगा। जिसे मद्देंनजर रखते हुयें निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिले में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के मध्य नियानुसार कार्य विभाजन किया गया है। जिसके तहत मतदान,मतगणना दल का गठन के प्रभारी अधिकारी राम लखन शुक्ला डीपीसी एवं गौरव जिला सूचना अधिकारी एनआईसी होगे।
वही मतदान दलो को प्रशिक्षण एवं जोनल अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण ईव्हीए का प्रशिक्षण के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली सविता प्रधान एवं एसबी सिंह जिला शिक्षाअधिकारी होगे। रूट चार्ट जोनल अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति के लिए उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली,प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, तहसीलदार सिंगरौली नगर होगे। प्रेक्षक के ठहरने एवं भ्रमण की व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव, सविता यादव तहसीलदार सिंगरौली, मतगणना स्थल की व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम, उपखण्ड अधिकारी राजस्व सिंगरौली, तहसीलदार सिंगरौली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न, ईवहीएम आयोग से प्राप्त समय सारणी अनुसार व्यवस्था किए जाने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिंगरौली, डीआईओ गौरव, प्रदीप चढ़ार कार्यपालन यंत्री पीआईयू, मान सिंह जिला व्यावसायिक समन्वयक, तथा मतदान एवं मतगणना समांग्री के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम, मतदान हेतु मतगणना सामंग्री वितरण वापसी की व्यवस्था हेतु उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली, तहसीलदार सिंगरौली नगर को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एवं ग्रामीण, मतपत्र की व्यवस्था आयोग से प्राप्त समय सारणी अनुसार उपलंब्ध कराने हेतु कोशालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी, जिला पेशन अधिकारी, मतदान केन्द्रो की व्यवस्था हेतु उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली, जिला शिक्षा अधिकारी, परिवहन एवं पीओएल की व्यवस्था हेतु खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, वीडियो ग्राफी हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम, सहायक रिटर्निग अधिकारी, प्रतिबंधत्मक कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली को नियुक्त किया गया है। रैली एवं आम सभा के अनुमति हेतु उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा भी विभिन्न निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू सम्पादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के अलावा को तैनात किया गया है।













