आखिर गढ़वा पुलिस द्वारा धीरेधीरे रेत की कार्यवाही की ओर बढ़ते दिखे

आखिर गढ़वा पुलिस द्वारा धीरेधीरे रेत की कार्यवाही की ओर बढ़ते दिखे
प्रेस विज्ञप्ति
गढ़वा पुलिस की रेत माफिया के विरुद्ध की गई कार्रवाई
दिनांक 15 12 2025 को अपराध क्रमांक 332 पब्लिक 2025 धारा 303 (2),317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम 1957, भारतीय वन अधिनियम की धारा 2 ,41,42,52 तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 2 ,,27, 29, 39 D,51 के तहत की गई कार्यवाही।
आरोपी मुंशीलाल बरी पिता प्रहलोदी बारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खटाई थाना गढ़वा जिला सीधी मध्य प्रदेश।
जप्त मशरूका UP 63 BT 2598 मय अवैध लोड रेत की कीमत कल 25 लाख 35 हजार रुपए।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा व राहुल कुमार संयम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना गढ़वा प्रभारी निरीक्षक विद्या बारिधि तिवारी के द्वारा पुलिस टीम गठित कर UP 63 BT 2598 हाईवा कीमती 25,35,000 रुपए की अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया।
दिनांक 15/12/ 2025 को थाना पुलिस को जारिए मुख्य सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बगदरा तरफ से एक सफेद रंग की टीपर वाहन क्रमांक अप 63 ब 2598 का चालक टिपर गाड़ी में सोन नदी से ग्राम नैकहवा तरफ से अवैध रेत लोड कर बगदरा तरफ ले जाने वाला है सूचना की तस्दीक थाना पुलिस द्वारा किया गया जो आरोपी मुंशीलाल बारी पिता प्रहलोदी बारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खटाई थाना गढ़वा जिला सिरौली मध्य प्रदेश द्वारा टीपर क्रमांक अप 63 ब 2598 लोड रेत कुल कीमती 25 लाख 35 हजार रुपए का परिवहन करते पाए जाने पर विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी मुंशीलाल बारी के विरुद्ध थाना गढ़वा में अपराध क्रमांक 332 / 2025 धारा 303 ( 2 ),317 (5) बीएनएस एवं 4/ 21 खान खनिज अधिनियम 1957, भारतीय वन अधिनियम की धारा 4,41,42 ,52 तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2 ,27, 29, 39 (D), 51 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका रही निरीक्षक विद्या बारिधि तिवारी, उप निरीक्षक बीपी कोल, उप निरीक्षक मनोज सिंह ,सहायक उप निरीक्षक रामचरण सतनामी ,आरक्षक 498 बिट्टू सिंह, आरक्षक 57 विश्वजीत यादव, आरक्षक 657 तरवर लोधी, आरक्षक अजीत उपाध्याय, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक 188 नवीन सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













