मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: बिहार मुख्यमंत्री के हिजाब खींचने मामले पर अल्पसंख्यक विकास कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली, 17 दिसंबर 2025: बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचकर अपमान करने की घटना पर मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी ने जिलाधिकारी सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वाले अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कृत्य न केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने इसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति अनभिज्ञता और मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति का परिचायक बताया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री का हाथ संविधान पर होना चाहिए, किसी महिला के हिजाब या घूंघट पर नहीं। यदि मुख्यमंत्री अपनी इस हरकत के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो जनता को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहाबाल, जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाहबाल, किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज दुबे सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी, पार्षद और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदय से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई और कहा गया कि संविधान के दायरे में रहकर सभी नागरिक अपनी आस्था और भावना व्यक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Author

Related Articles

Back to top button