मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलन में इको क्लब की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का चौथा दिन सम्पन्न

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में इको क्लब के तत्वावधान में संचालित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दिन का विषय इडिटिंग इथिक्स एण्ड कैरियर स्कोपरहा, जिसमें विद्यार्थियों को फोटो और वीडियो एडिटिंग के साथ-साथ नैतिकता और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को एडोब लाईटरूम और स्नैपसीड जैसे सॉफ्टवेयर के बेसिक टूल्स से परिचित कराया गया। क्रॉपिंग, कलर करेक्शन और एक्सपोज़र फिक्सिंग जैसी तकनीकों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। साथ ही फोटोग्राफी में नैतिकता, सामाजिक और व्यक्तिगत मर्यादाओं का पालन, कॉपीराइट और वॉटरमार्किंग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दूसरे भाग में विद्यार्थियों को फ्रीलांसिंग, जर्नलिज्म और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन जैसे करियर विकल्पों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न-उत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। महाविद्यालय प्रशासन और इको क्लब ने इस कार्यशाला को विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Author

Related Articles

Back to top button