एनसीएल एनएससी में अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025 -26 का हुआ शुभारंभ
सिंगरौली-सोमवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के एनएससी में अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। 19 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 12 टीमों से 192 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सीएमएस, एनसीएल डॉ. विवेक खरे, सीएमएस, एनएससी, डॉ. पंकज , परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेम्बर्स, परियोजना से विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।













