3 हजार की रिश्वत लेते निगम के टेक्स कलेक्टर गिरफ्तार

जबलपुर. नगर निगम जबलपुर के टैक्स कलेक्टर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 17 फरवरी मंगलवार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कम्प मच गया। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक कुशवाहा 30 वर्ष निवासी रांझी मानेगांव जबलरपुर ने एसपी लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज नजूल मकान की टैक्स रसीद में पुराने करदाता की जगह पत्नी का नाम दर्ज कराने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है. यह राशि चंद्रभान नोनिया 47 वर्ष जो ग्राम सचिव के पद पर है और वर्तमान में नगर निगम के जोन क्रमांक 10 रांझी में कर संग्रहता के रूप में पदस्थ है.
ऐसे ट्रैप की कार्रवाई की गई
शिकायत पर 17 फरवरी मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने मुंडी टोरिया, रांझी स्थित आवेदक के घर पर ट्रेप कार्रवाई का प्लान बनाया और आरोपी ने जैसे ही 3000 रुपए रिश्वत के लिए, वैसे ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही.













