रेलवे पटरी पर हाथियों का कब्ज़ा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रैन डाइवर्ट, 6 घंटा लेट

धनबाद. रेल यातायात रुकने की कई वजहें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार तो हाथियों ने ही रेल ट्रेक पर कब्जा जमा लिया, जिससे हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस सहित 9 गाडिय़ों को रेल प्रशासन को डायवर्ट करने का निर्णय लेना पड़ा है. यह घटना धनबाद रेल मंडल में बीती रात (सोमवार) को घटित हुई है. शक्तिपुंज एक्सप्रेस 6 घंटा से ज्यादा लेट चल रही थी.
रेलवे ट्रैक पर हाथी झुंड आ जाने के कारण धनबाद से डालटनगंज मार्ग पर ट्रेनों के पहिए थम गए। धनबाद रेल मंडल के महुआमिलान से निद्रा के बीच डाउन लाइन पर हाथी की चहल कदमी के कारण पहले काफी देर तक ट्रेनों का परिचालन रोक गया। बाद में रेल प्रशासन से निर्देश पर ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए।
बताया जाता है कि हावड़ा से जबलपुर आ रही गाड़ी संख्या 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस को पहले बरकाकाना स्टेशन पर रोका गया। बाद में बरकाकाना से हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया के रास्ते चलाया गया। इसी तरह अन्य ट्रेनों का भी मार्ग बदला गया। रूट डायवर्ट करने के कारण ये गाडि़य़ां अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही थीं. शक्तिपुंज एक्सप्रेस 6 घंटा 20 मिनट विलंब थी.
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग
11448 हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 12877 रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 13347 बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया होकर, 18635 रांची सासाराम एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा और गया होकर, 18611 रांची वाराणसी एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया होकर, 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा व गया होकर, 18524 बनारस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस गढ़वा रोड, गया, गोमो, बोकारो व मूरी होकर, 21894 पटना टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस गढ़वा रोड, गया, गोमो, बोकारो और मूरी होकर तथा 13348 पटना बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर चलाने की सूचना जारी की गई।













