
बेंगलुरु। शहर के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेलिब्रिटी वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अभिनेत्री और रियलिटी शो की कंटेस्टेंट ने आरोप लगाया है कि वॉशरूम में चोरी-छिपे उनका वीडियो बनाया गया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुई। अभिनेत्री का कहना है कि जब वह वॉशरूम में थीं, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी ने यह वीडियो और तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजीं और उनकी एक करीबी दोस्त को भी फॉरवर्ड कर दिया।
अभिनेत्री ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।
साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 77, 308 और 351 के तहत केस दर्ज किया है। धारा 77 के तहत चोरी-छिपे किसी महिला का वीडियो या फोटो बनाना और उसे प्रसारित करना अपराध माना गया है। वहीं धारा 308 में ब्लैकमेल या उगाही और धारा 351 में आपराधिक धमकी से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार धमकी भरे संदेश ‘स्वान.3704722’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस अकाउंट के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच और ट्रेसिंग की प्रक्रिया जारी है तथा सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की













